PCOD या PCOS में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाएं

PCOD या PCOS में क्या खाना  चाहिए और क्या नहीं खाएं

वर्तमान समय में PCOD या PCOS जैसी हॉर्मोनल समस्याएं बहुत सामान्य सी बात हो गई है। लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं इससे प्रभावित हैं। PCOD में महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, उसके चेहरे पर अनवांटेड बाल आने लगते हैं और पिम्पल्स होने लगते हैं। इसकी वजह से ओवेरियन सिस्ट हो जाता है और फिर प्रेगनेंसी में दिक्कत होती है। PCOD के कारण महिलाओं को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार दोषों के असंतुलन की वजह से यह विकार उत्पन्न होता है जिसे आयुर्वेदिक दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है। इसे ठीक करने के लिए आपको एक व्यवस्थित जीवनशैली अपनानी होगी जिसमे आहार-विहार बहुत जरुरी है। 

PCOD में सही आहार क्यों जरुरी है?

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात और कफ दोषों के असंतुलन की वजह से PCOD जैसे लाइफस्टाइल डिसऑर्डर होता है। आपकी जीवनशैली, आप क्या खाते हैं और बढ़ता हुआ स्ट्रेस PCOD की समस्या को बढ़ा सकता है। PCOD Treatment के लिए आप संतुलित आहार का सेवन करें और अपने हॉर्मोन्स को संतुलित बनाए रखें। आप क्या खाते हैं यह सबसे जरुरी है क्यूंकि इसी से आपके शरीर के अंदर दोषों का संतुलन होता है। 

PCOD में क्या खाना चाहिए? (What Should You Eat in PCOD?)

फाइबर युक्त भोजन करें 

इन्सुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए और हॉर्मोन्स हो संतुलित रखने के लिए फाइबर से भरपूर भोजन आवश्यक है। इसके लिए आप प्राकृतिक स्रोतों जैसे – साबुत अनाज, मूंग, दलिया, ओट्स तथा ताजे फल – सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। 

ताजे फल और हरी सब्जयां खाएं 

PCOS Me kya khana chahiye यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। अगर आप हरी पत्तेदार फल, सब्जियां खाते हैं तो यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल जैसे सेब, संतरा, अमरुद, आदि PCOS में खाना चाहिए, यह बहुत फायदेमंद होता है। 

प्रोटीन भरपूर आहार खाएं 

PCOD के कारण महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है ऐसे में वजन नियंत्रित रखने के लिए आप प्रोटीन से भरपूर भोजन कर सकते हैं। प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोत के रूप में आप चना, मूंग, पनीर, टोफू, दही और राजमा आदि का सेवन करें। इससे आपकी कोशिकाएं मजबूत होती है और वजन भी संतुलित बना रहता है। 

हेल्थी फैट और हर्बल टी 

हॉर्मोन्स को संतुलित करने के लिए आप अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड, अलसी, अखरोट आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने के लिए आप हर्बल टी का प्रयोग कर सकते हैं। 

PCOD में क्या नहीं खाना चाहिए? (What Should You Avoid in PCOD?)

  • जंक फ़ूड, मैदा, एडेड शुगर, आदि से परहेज करें। ये ऐसे खाद्य पदार्थ है जिससे आपका वजन बढ़ सकता है और हॉर्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं। 
  • कोल्ड ड्रिंक, चाय और कैफीन जैसी चीजों से परहेज करें। इससे आपके हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। 
  • ज्यादा तेल मसालेदार भोजन से भी परहेज करना चाहिए क्यूंकि इससे सुजन की समस्या बढ़ सकती है अंततः पीरियड्स क्रैम्प या अन्य परेशानी हो सकती है।  

निष्कर्ष 

PCOD या PCOS एक ऐसा रोग है जो जीवनशैली में परिवर्तन करके ठीक किया जा सकता है। इसलिए जरुरत है समय रहते इसकी जांच करें और पोषक तत्व से भरपूर आहार लें। आयुर्वेदा में आहार और विहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें सुधार लाकर आप हॉर्मोनल संतुलन बनाए रख सकते हैं।