फैलोपियन ट्यूब खोलने के लिए क्या खाये, fallopian tube kholne ke liye kya khaye

बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के लिए क्या खाये – what to eat to open fallopian tubes in hindi

शारीरिक मजबूती के लिए आहार जितना जरूरी है, उतना ही मेंटल हेल्थ के लिए भी है। खराब अहार के कारण शरीर में त्रिदोष असंतुलित होता है जो कई बीमारियों का कारण बनता है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के लिए क्या खाये 

महिला के प्रजनन प्रणाली में गर्भाशय की नलिका (फैलोपियन ट्यूब) वह जगह है जहां निषेचन की प्रक्रिया पूरी होती है। यहीं पर पुरूष के शु्क्राणु महिला के अंडे से मिलते है जो बाद में जाइगोट (Zygote) बन कर गर्भाशय में इम्प्लांट होकर भूण (Embryo) में विकसित होता है। अगर एक गर्भाशय की नलिका बंद हो जाती है तब भी आप दूसरे नलिका से गर्भधारण कर सकती है। क्योंकि अंडा दूसरे ट्यूब से निकल सकता है।  

हालांकि दोनों नलिका के पूरी तरह बंद होने के बाद गर्भधारण कर पाना असंभव है। इसके लिए आपको इलाज के जरिए एक या दोनों ट्यूब को खुलवाना होगा। एलोपेथी में इसका इलाज बहुत मंहगा है और इससे गर्भधारण करने  के चंसेस भी बहुत कम है। ऐसे में आयुर्वेदिक इलाज उन महिलाओं के लिए वरदान साबित होता जिनके लिए कोई विकल्प काम नहीं करता है।

इसे अपना के महिलाएं ना सिर्फ फैलोपियन ट्यूब को नेचुरल तरीके से खोलने में सक्षम होती है बल्कि भविष्य में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बच सकती है। साथ ही इसमें हमारा खानपान भी शामिल है जो दिमाग के साथ बीमारियों को भी नियंत्रित करता है। शारीरिक मजबूती के लिए आहार जितना जरूरी है, उतना ही मेंटल हेल्थ के लिए भी है। खराब अहार के कारण शरीर में त्रिदोष असंतुलित होता है जो कई बीमारियों का कारण बनता है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की फैलोपियन ट्यूब खोलने के लिए क्या खाये। 

बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के लिए खाद्य पदार्थ- Food for open blocked tube 

कई कारणों से महिला की गर्भाशय की नलिका बंद हो सकती है। यह महिला बांझपन के सबसे आम कारणों में से एक है। अगर आपकी फैलोपियन ट्यूब बंद है तो यहां कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं जो कुछ राहत प्रदान करते हैं। नीचे दिए गए खाद्य पदार्थ फैलोपियन ट्यूब खोलने (Food for open blocked tube) में मदद कर सकते है। जैसे-

  1. दालचीनी (Cinnamon for open blocked tube)

दालचीनी एक ऐसा तत्व हैं जो रक्त संचरण में सुधार, सूजन को कम करने और नलियों में रुकावट को कम करने  में मदद करते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप दालचीनी को चाय और अपने रोज लेने वाले आहार में भी शामिल कर सकते हैं।

  1. विटामिन सी (Vitamin-C for open blocked tube)

यह एक ऐसा ऐंटी-ऑकसीडेंट होता है, जो इम्यून सिस्टम के फंक्शन को सपोर्ट करता है। साथ ही सूजन को कम करके प्रतिरक्षा प्रणाली में मदद करता है। यह प्रोटीन कोलेजन के निर्माण में भी मददगार है, जो चोट को ठीक करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। सिट्रस फ्रूट जैसे संतरे और नींबू, ग्रेपफ्रूट, स्ट्रॉबेरी, बेल पेपर, ब्रोकोली, हरी मिर्च, और कीवी भी विटामिन ‘सी’ से भरपूर होते हैं। तो इस लिहाजे से माने तो बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के उपाय में सबसे कारगर है।

  1. हल्दी (Turmeric for open blocked tube)

हल्दी में करक्यूमिन नाम का कमपाउंड होता है। जो सूजन को भी कम करती है और इसमें प्राकृतिक सूजन वाला पदार्थ होता है। यह ओवुलेशन में भी अहम भूमिका निभाती है। अनियमित मासिक धर्म, फैलोपियन ट्यूब ब्‍लॉक होने या किसी भी तरह इनफर्टिलिटी की समस्‍या को हल्‍दी से ठीक किया जा सकता है। आप खाने के साथ-साथ पेय में भी हल्दी मिला सकते हैं। इसे आप सप्लीमेंट की तरह भी ले सकते है।

  1. अदरक (Ginger for open blocked tube)

अदरक एक बहुत ही सामान्य सामग्री है जिसके कई फायदे हैं और अन्य प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट भी शामिल है। अधिकतर मामलों में इसका इस्तेमाल पीरियड्स में होने वाले दर्द के लिए किया जाता है। साथ ही एंडोमेट्रियोसिस की समस्या में भी निजात दिलाने के लिए असरदायक होता है। 

  1. धूम्रपान और शराब छोड़े (Quit Smoking and Alcohol)

अगर आप अपने फैलोपियन ट्यूब को खोलना चाहते है तो आपको अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। धूम्रपान में होने वाले तंबाकू के धुएं में आरओएस स्तर पर होता है। यह आरओएस स्तर शुक्राणु की प्रगति और कार्य को कम करके उसे नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही अधिक मात्रा में शराब का सेवन इनफर्टिलिटी का कारण बनता है। शराब के सेवन से शरीर में विटीमिन बी की कमी हो जाती है। और महिला की प्रजनन की क्षमता को नष्ट कर देती है, जो ट्यूब को ब्लॉक करने का कारण होता है। इसलिए शराब के सेवन से दूर रहे।

  1. लहसुन (Garlic for open blocked tube)

हर्बस को मुख्य रुप से शरीरिक फंशन की क्षमता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लहसून के सेवन से फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं, जो माइक्रोब्स से लड़ते हैं। 

  1. लोधरा (Lodhra)

आमतौर पर इस्तेमाल किये जाने वाला आयुर्वेदिक उपचार लोधरा जो कभी-कभी प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने और फैलोपियन ट्यूब को खोलने में मदद करती है। 

  1. ओमेगा 3 फैटी एसीड (Omega 3 Fatty Acid for tube)

ओमेगा 3 फैटी एसीड के सेवन से सूजन को कम किया जा सकता है। अलसी, अखरोट, कैनेला ऑयल और फिश ऑयल में ओमेगा 3 की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसे अपने डाइट में शामिल कर नियमित रूप से सेवन कर सकते है। बंद ट्यूब को खोलने के लिए असरदायक घरेलू उपाय है।

आखिर में बात करेंगे की किस तरीके के अहार से दूरी बनाए जो गर्भाशय की नलिका को जल्द खोलने में मदद करता है। आजकल के मिलने वाले जंक फ़ूड में ऐसे रसायन होते हैं जो हमारे कुछ हॉर्मोनों से मिलते-जुलते हैं, ख़ासकर एस्ट्रोजन। ये महिलाओं के लिए खराब हैं क्योंकि ये अक्सर हार्मोनल असंतुलन का कारण बनते हैं और बंद फैलोपियन ट्यूब वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक होते हैं।

एक एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार जंक फूड के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला कर सकता है। जैसे बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने वाले फल में जामुन, आम और पपीता शामिल है जिनमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती हैं।

इसके अलावा सोया और अजवायन में भी आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। अपने आहार में गाजर, पालक और तोरी को शामिल कर सकते हैं जो बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने वाली सब्जियां है। इन प्राकृतिक उपचारों का उपयोग फैलोपियन ट्यूब को खोलने और प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए अन्य उपचारों के साथ किया जा सकता है।

(और पढ़े – महिला बांझपन: भारतीय महिलाएं बहुत तनाव में हैं)

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *