जायफल के फायदे और नुकसान - Jaiphan ke Fayde or Nuksan

जायफल के फायदे और नुकसान – Jaiphan ke Fayde or Nuksan

हमारे देश में मसालों का बहुत महत्व होता है। खानपान से लेकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को मसालों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे ही भारतीय मसालों में शामिल जायफल (Nutmeg) आयुर्वेदिक हर्ब भी हो जो अपनी खास महक और स्वाद के लिए जाना जाता है। 

लगभग हर घर में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जायफल का इस्तेमाल ना सिर्फ मासले के रुप में किया जाता है बल्कि बच्चों की मालिश के लिए भी किया जाता है।

आज इस लेख में हम जायफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आपको जायफल के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में विस्तार में बताएंगे।

(और पढ़े – इलायची के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान)

जायफल एक आयुर्वेदिक हर्ब- Nutmeg an Ayurvedic Herb in Hindi 

जायफल एक विशेष प्रकार की हर्ब है, जिसे मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस (Myristica fragrans) नामक पेड़ के बीज से प्राप्त किया जाता है। जायफल को अंग्रेजी में नटमेग के नाम से जाना जाता है। आयुर्वेद में जायफल का प्रयोग शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जायफल के पेड़ से दो मसाले जायफल और जावित्री मिलती हैं। बाकि मसालों की तरह जायफल में भी कई औषधीय गुण पाए जाते है।

जायफल में कॉपर, विटामिन बी1, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और एंटाऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। यह मिनलर आपको कई तरह की बिमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। 

जायफल के फायदे और इस्तेमाल- Jaiphal ke Fayde of Uses

जायफल न सिर्फ अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता हैं, बल्कि इनसे समस्त शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इन निम्नलिखित में जायफल का फायदे और इस्तेमाल शामिल हैं-

> अगर आप नींद ना आने की समस्या से परेशान है तो आपको अनिंद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसे में दो हफ्तों के लिए रात में सोने से पहले दूध में जायफल का चुर्ण मिलाकर पी लें। आपको इसके उपयोग से बहुत जल्दी नतीजा मिलेगा।

> दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए जायफल काफी असरदायक है। यह दांतों को कई बिमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो संक्रमण से भी बचाता है। 

> आयुर्वद में जायफल का उपयोग कई बिमारियों से निजात दिलाता है। इसमें खराब पाचनतंत्र को ठीक करना भी शामिल है। 

> थकान और स्ट्रेस से परेशान है तो उसे कम करने के लिए जायफल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। 

> गठिया की समस्या में जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन की समस्या हो सकती है। इस समस्या में जायफल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

> जायफल में ऐसे गुण मौजूद हैं जो कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। सूप या जूस में मिलाकर पी सकते है।

> जायफल ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से अर्क से रक्त शर्करा का स्तर काफी कम हो जाता है।

(और पढ़े – बंद फैलोपियन ट्यूब खोलने के घरेलू उपाय)

जायफल के नुकसान- Side Effects of Nutmeg in Hindi

जायफल के फायदे के साथ नुकसान भी शामिल हैं-

  • जायफल का सेवन 5 ग्राम या उससे अधिक करने पर हिचकी, पेट में दर्द, मानसिक विकार, बहुत अधिक प्यास लगना, लीवर और डबल विजन जैसी समस्या हो सकती है। 
  • गैस की समस्या में इसका सेवन ना करें, क्योंकि ज्यादा सेवन से गैस्ट्रिक समस्या और जटिल हो सकती है। 
  • जायफल के ज्यादा सेवन करने से कई बार ठीक वैसा असर ही होता है जैसे नशीले पदार्थ से होता है। 
  • इसके सेवन से ड्राई माउथ की समस्या भी हो सकती है। या फिर मृत्यु भी हो सकती है।   

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर/डायरेक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। और सही सेवन और उसकी उचित मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

(और पढ़े – पुरुष बांझपन? अपने शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इन प्राकृतिक तरीकों को आजमाएं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *