इसबगोल के फायदे और नुकसान

इसबगोल के फायदे और नुकसान – Isabgol Benefits and Side Effects in Hindi

आजकल की जीवनशैली में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती है। खराब खानपान, देर से सोना, देक तक जागना, दिनभर एक ही जगह बैठे रहना और व्यायाम ना करना ये सभी आदते हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहे है।

क्या आपको पता है यही गलत आदते धीरे-धीरे आपके पाचनतंत्र पर बुरा आदत डालती है? दिन प्रति दिन कब्ज़ से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि लोग कब कब्ज़ से आराम पाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

आपने कई बार इसबगोल (Isabgol) के बारे में सुना होगा। पेट में दर्द-मरोड़ और लूज़ मोशन की दिक्कत होने पर इसका सेवन भी आपने किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसबगोल केवल पेट दर्द-मरोड़ और मोशन को ही सही करने में मदद नहीं करता है बल्कि ये शरीर की कई और परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है। आज इस आर्टिकल में जानेगे कि इसबगोल के फायदे, उपयोग, नुकसान और बहुत कुछ जो दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद है। 

(और पढ़े – जायफल के फायदे और नुकसान)

इसबगोल के फायदे (इसबगोल है जादूई दवा) – Isabgol (Psyllium) is Magic Medicine in Hindi

इसबगोल को एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। इसबगोल वास्तव में प्लांटेगो ओवाटा (Plantago ovata) नामक पौधे के बीज की भूसी होती है। इसबगोल का उत्पादन प्रमुख रूप से भारत में होता है और आजकल दुनियाभर में इसकी काफी मांग है।

इसबगोल का इस्तेमाल प्रमुख रूप से एक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है, साथ ही ऐसे कई प्रोडक्ट मार्केट में मिल जाते हैं, जिनमें इसबगोल को एक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

(और पढ़े – महिला निसंतानता के कारण)

इसबगोल के फायदे और उपयोग- Benefits and Uses of Isabgol (Psyllium) in Hindi

इसबगोल के फायदे निम्नलिखित हैं –

  • यह पित्त ऐसिड को बांधता है और बैड कलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह गुड कलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) का स्तर बढ़ाने में भी मददगार है।
  • ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद जिलेटिन आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
  • ओवरइटिंग रोकने में मदद करता है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में लेना ही आपकी भलाई है।
  • इसबगोल का सेवन करने से न सिर्फ कब्ज दूर होती हैं, ब्लकि अपच जैसी समस्याओं का इलाज भी किया होता है। इससे पाचन प्रणाली सक्रिय होती है।
  • बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए भी इसबगोल अच्छा विकल्प है। यह पेट में जाकर पानी को सोख लेता है। भूख कम लगने के कारण आपके शरीर में जरुरत के अनुसार ही कैलोरी जा पाती है।
  • नियमित रूप से इसबगोल का सेवन करने से शरीर का ग्लाइसेमिक बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए इसबगोल का सेवन करना लाभदायक होता है। साथ ही डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है और इसबगोल के सेवन से इस समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसबगोल के इन निम्नलिखित में इसके उपयोग शामिल हैं –

इसमें सही मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है। आप इसको असानी से मार्केट से खरीद सकते हैं। इसबगोल का सेवन कैसे करें – 

  • दही में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
  • दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
  • हल्के गुनगने पानी में नींबू मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।    
  • आप इसे पानी के साथ भी ले सकते है। 
इसबगोल के नुकसान – Side Effects (Psyllium) of Isabgol in Hindi

इसबगोल के फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी शामिल हैं-

  • इसबगोल लेते समय पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें वरना पेट में ऐंठन और उल्टी आने की दिक्कत हो सकती है।
  • दिन में 30 ग्राम से ज्यादा इसबगोल का सेवन न करें।
  • इसके ज्यादा सेवन से गैस, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसबगोल का ज्यादा सेवन करने से भारीपन महसूस होता है और कफ की भी दिक्कत हो सकती है।

(और पढ़े – (मीठा नीम) कड़ी पत्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। और सही सेवन और उसकी उचित मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

drchanchalsharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *