जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय - रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

जल्दी पीरियड्स लाने के उपायरुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

सभी महिला के शरीर की संरचना बहुत ही अलग होती है। किशोरावस्था में हर लड़की को पीरियड्स आते है। पीरियड्स को मासिक धर्म भी कहा जाता है जो हर महिला के शरीर की प्राकृतिक क्रिया है। कभी-कभी कई महिलाओं को मासिक धर्म आने में देरी की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। पीरियड्स में देरी होने से यह कई बार पीड़ादायक हो जाता है। ऐसे में परेशान होने और बाहर की कोई दवा लेने की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप अपने पीरियड को आसानी से ला सकते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि दवाई लेने से शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जैसे की माहवारी तो आ जाती है लेकिन अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आती हैं जैसे बहुत अधिक रक्तस्राव, दर्द आदि। ऐसे में परेशानियों को झेलने की बजाय आप अपने किचन में ही मौजूद कुछ चीजों का यदि सही तरीके से नियमित रूप से सेवन कर लेंगे तो आपका काम आसानी से बन सकेगा। आज इस लेख के माध्यम से जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय के बारे में विस्तार से जानेगे।

और पढ़े – मासिक धर्म के दौरान रखें इन बातों का खास ख्याल

पीरियड्स देरी से क्यों आते है?- Periods Problem in Hindi

मासिक धर्म न आने या देरी होने का एकमात्र कारण यह नहीं है कि आप गर्भवती हैं। गर्भावस्था के अलावा भी कई कारण होते है जिससे मासिक धर्म नहीं होते या देरी से होते हैं। इसमें हॉर्मोन में होने वाले बदलाव से लेकर खराब दिनचर्या शामिल है। मासिक धर्म में देरी होने के कारण कुछ इस प्रकार हैं- 

  1. हॉर्मोन में बदलाव होना
  2. तनाव की स्थिति
  3. धूम्रपान के कारण
  4. पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या
  5. शरीर में पोषक तत्व की कमी होना
  6. चिंता और मिर्गी के दौरे की दवाई के कारण
  7. थायराइड के कारण
  8. खून में प्रोलैक्टिन हॉर्मोन की उच्च मात्रा
  9. प्रजनन अंगों का संक्रमण (पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज)

Read More : Dr Chanchal Sharma – Ayurvedic Doctor for Infertility

जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय – रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

टाइम पर पीरियड्स न आने पर हर महिला के मन में सवाल आता है कि क्या खाने से पीरियड आता है? या फिर पीरियड कैसे लाये? मासिक धर्म को सही टाइम पर लाने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहा हैं। इनकी मदद से आपको पीरियड्स से जुड़ी समस्या से निजात मिलेगा जैसे दर्द व अनियमिता को कम किया जाता है। इन निम्नलिखित में जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय शामिल हैं-

  • पीरियड्स न आने पर अदरक का इस्तेमाल करना शुरु कर दें। अदरक अनियमित मासिक धर्म को लाने में मदद करता है। एक कप पानी में अदरक का टूकड़ा डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करें। चीनी के बजाए आप गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
  • महिलाओं के मिस्ड या रुके हुए पीरियड लाने के लिए साबूत धनिया बेहद फायदेमंद होता है। एक चम्मच साबूत धनिये को दो कप पानी में उबाल लें। जब कप पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। महावारी को लाने यह तरीका बहुत ही कारगर साबित होता है। 
  • दालचीनी हर किचन में मौजूद होता है क्योंकि इसका उपयोग बहुत से सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक ऐसी औषधी है जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करती है। इसका उपयोग आप रुके हुए महावारी को वापस लाने में मदद करती है। यह आपके शरीर में आसानी से गर्मी पैदा कर सकती है। इसके लिए आपको गर्म दूध में एक चम्मच से भी कम दालचीनी का पाउडर डालकर सेवन करना है।   
  • सीड साइकलिंग भी बहुत लाभदायक है जो आपके हार्मोन को बनाए रखने के लिए सबसे सरल और सबसे प्रभावी तकनीक में से एक है। यह सरल तकनीक हार्मोन संतुलन, पीएमएस के लक्षण को कम कर प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। और यह अमेनोरिया की समस्या यानी मिस्ड मासिक धर्म को ट्रिगर करने में मदद करता है। सीड साइकलिंग आपके मासिक धर्म चक्र के दो मुख्य चरणों में से प्रत्येक में विशेष बीजों का सेवन करने का अभ्यास है, जिससे पहले हफ्ते में एस्ट्रोजन और दूसरे हफ्ते में प्रोजेस्टेरोन के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
  • जिन महिलाओं को समय से पीरियड नहीं आते या बिल्कुल रुक ही जाते है तो ऐसे में आपको गुड़ के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। मासिक धर्म को फिर से नियमित करने के लिए एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन का सेवन करना चाहिए। जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय के लिए आयुर्वेद द्वारा इन चीज़ो का इस्तेमाल करने से आपका रुका हुआ पीरियड आ जाएगा। इसके सेवन से मासिक धर्म में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।
  • पीरियड्स लाने के लिए विटामिन सी यूक्त अहार का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर की विभिन्न प्रकार की रासायनिक प्रक्रियाओं में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही विटामिन सी मासिक धर्म में शीघ्रता को भी सुनिश्चित करती है। इसकी खास बात ये है कि यह नींबू, टमाटर, संतरा, ब्रोकली, कीवी फल और अवांला आदि फलों में आसानी से मिल सकती है।
  • पीरियड्स न आने पर पपीता के सेवन करें। यह एक ऐसा फल है जिसमें बेहतर स्वाद के साथ ही भरपूर विटामिन भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्व एस्ट्रोजेन नाम का हार्मोन स्रावित होने के लिए प्रोत्साहित करता है जो महिलाओं के पीरियड को जल्दी आने में मददगार है। 
  • जल्दी पीरियड्स लाने के आयुर्वेदिक उपाय में हल्दी एक जादूई औषधी है। हल्दी हर बीमारी को ठीक करने के गुण पाए जाते है। हल्दी एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को घटा-बढ़ाता का काम करता है। अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान है, और नियमित करना चाहते है तो आप हल्दी से सेवन कर सकते है। आप एक गिलास में दूध के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर सेवन कर सकती हैं। 

आखिर में आपको यही सलाह दी जाती है कि खानपान के अलावा आप दिन में एक बार योगा जरुर करे जो फर्टिलिटी रेट को बूस्ट करने में मदद करता है। सुर्य नमस्कार, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, तितली आसन, कपालभाती, नौकासन, भ्रमारी प्राणायाम और 30 मिनट तक पैदल चले।

इस लेख  (जल्दी पीरियड्स लाने के उपाय) की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है। इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल शर्मा  की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *