पीरियड्स, पीरियड्स से संबंधित सवाल एवं जवाब

पीरियड क्या है, इसकी समस्या और समाधान – Period kya hai iski samshya aur samadhan

जब किसी भी स्त्री को पहली बार मासिक धर्म होता है उसे Manarche या पहला पीरियड कहते हैं।

अब हम उम्र की बात करें प्राचीन काल में लगभग 1500 से 2000 वर्ष पूर्व जो महिलाओं का मासिक धर्म होता था वह 16 वर्ष के बाद ही होता था परंतु समय के बदलाव के कारण और खान पान में परिवर्तन के कारण धीरे-धीरे इसकी उम्र घटती गई और यह 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच होने लगा है।

वर्तमान समय की जो लड़कियाँ हैं और उनका पीरियड अपने मां से 5 या 6 महीने पूर्व ही शुरू हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है घर का माहौल और खाने पीने पर निर्भर करता है । 

कम उम्र में खट्टी चीजों एवं तेल से  संबंधित चीजें जो भी हैं उनका अत्यधिक सेवन करना भी एक मुख्य वजह है।

पीरियड या Menarche कम उम्र में क्यों होने लगते हैं – Period kam umar me kyu hone lagte hai ?

पीरियड के कम उम्र में शुरू हो जाने के बहुत सारे कारण हैं, जैसे कि Animal protein का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करना, खाने की चीजों में अत्यधिक मात्रा में खट्टे पदार्थों का सेवन करना, अधिक मात्रा में तला, भुना खाना तथा मिर्च मसालों से युक्त चीजों का सेवन करना भी कम उम्र में  periods शुरू होने के प्रमुख कारण हैं।

आजकल की युवा लड़कियाँ का जंक फूड की ओर अत्यधिक मात्रा में झुकाव देखने को मिलता है, जिससे इनके शरीर में Chemical प्रवेश कर जाता है और कम उम्र में ही Hormones बनाने लगता है इन्हीं सभी कारणों से कम उम्र में periods शुरू हो जाते हैं। 

इसके अलावा और भी मुख्य कारण ने जो कम उम्र में ही पीरियड को शुरू कर देते हैं जैसे कि जब हमारे शरीर में Hormones  In balance हो जाते हैं, जिससे कम उम्र में ही लड़कियों के पीरियड शुरू हो जाते हैं। आजकल दूध में और ज्यादा मात्रा में Injection एवं अन्य केमिकल का उपयोग किया जाता है जिससे जो लोग इस इसका सेवन करते हैं उनमें Hormones का असंतुलन काफी हद तक बढ़ जाता है जिस पर इस तरह की विकृतियां देखने को मिलती है।

पीरियड जल्दी आने के साइड इफेक्ट – Period jaldi aane ke side effect

हां यह बिल्कुल सही है कि यदि कम उम्र में मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं तो इसका भी हमारे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है और यदि यह मासिक धर्म एक निश्चित सीमा के बाद शुरू होते हैं तो भी उनका हमारे शरीर में गलत प्रभाव देखने को मिलता है। 

यह समस्या उन माता-पिता के लिए अपनी बच्ची या लड़की को लेकर है जिन बच्चियों के कम रूम में मासिक धर्म शुरू हो जाता है। क्योंकि यह यदि उम्र से पहले शुरू हो जाते हैं तो स्वास्थ्य में काफी परेशानियां देखने को मिलती हैं। 

यदि यह पीरियड जल्दी आने लगते हैं तो बच्चों की लंबाई और औसत लंबाई से कुछ कम होती है। इसके अलावा भी और स्वास्थ संबंधित अन्य परेशानियां भी देखने को मिलती हैं जैसे Weight gain , हड्डियों का कमजोर होना Conception में परेशानी होना इत्यादि। 

मासिक धर्म में कौन-कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए हैं – Masik dharam me kon-kon si savdhaniya rakhni chahiye –

इनको रोकने का सबसे अच्छा उपाय है कि बच्चों में ऐसी आदत शुरू से ही डालें जिससे कि आपके बच्चे घर का ही खाना खाए। बाहर वाले खाने की चीजों  का सेवन बिलकुल नहीं या कम से कम करें।

यदि आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो समय के अनुसार ही आपकी बच्चियों में यह मासिक धर्म आएगा और इससे उनके शरीर को ना तो किसी प्रकार का नुकसान होगा और ना ही किसी प्रकार की खतरे की संभावना होगी। 

1. खाने को प्लास्टिक कंटेनर या प्लास्टिक के पैकटों में रखने से बचना चाहिए क्योंकि इससे जो acid तैयार होता है वह हमारे Hormones में बहुत सारे परिवर्तन कर देता है, जिससे हमारे शरीर में Hormones का balance बिगड़ जाता है और फिर तरह-तरह की बीमारियाँ हमारे शरीर में होने लगती हैं।  

2. वर्तमान समय में महिला एवं स्त्रियां सबसे ज्यादा  Cosmetic की ओर प्रभावित हो रही भी जिससे महिलाओं के शरीर में काफी खतरे बढ़ने की संभावना होती है इसलिए इस ओर जितना कम से कम हो ध्यान दिया जाए उतना ही आपके health के लिए अच्छा रहेगा।

3. इसके अलावा हमें अपने वजन को लेकर भी बहुत ज्यादा सजग रहना चाहिए क्योंकि यदि हमारा वजन बढ़ता है तो इसके द्वारा Fat बढ़ता है जिससे  लड़कियों को काफी नुकसान हो सकते हैं।

मासिक धर्म 8 साल से कम उम्र में ही शुरू हो जाए तो क्या करें – Masik dharam 8 saal se kam umar main he shuru ho jaye to kya kare –

मासिक धर्म – पीरियड

जिन माता पिता के बच्चियों को 8 वर्ष के पूर्व ही मासिक धर्म शुरू हो जाता है तो उन लोगों को किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्वप्रथम दिखाना चाहिए। इससे संबंधित समस्याएं काफी गंभीर रूप ले सकती हैं जो आगे चलकर एक बहुत बड़ी परेशानी की वजह भी बन सकती हैं।

पीरियड में दर्द होना एक सामान्य समस्या है या नहीं – Period me dard hona ek samanya samshya hai ya nahi

पीरियड होने पर हल्का-फुल्का Pain तो एक सामान्य लक्षण है । यह हर किसी लड़की या महिला को होता ही होता है। परंतु अगर यही दर्द बहुत ज्यादा तेजी से या फिर अत्यधिक होता है तो यह किसी न किसी बीमारी या परेशानी के कारण ही होता है।

यदि यही दर्द सहनशक्ति के बाहर हो जाता है। य़ा फिर यही दर्द असहनीय हो जाता है  तो  उन्हें नजदीकी डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

अगर एक बार पीरियड शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए बंद हो जाता है, तो क्या यह सामान्य है या नहीं – Agar ek baar period shuru hone ke bad kuch samay ke liye band ho jata hai to kya yah samanya hai ya nahi ?

हां यह बिल्कुल सामान्य है क्योंकि hormone चेंज की वजह से ऐसा हो जाता है और फिर यदि आपका खान-पान एकदम सम्मान या संतुलित रहता है तो यह 1 साल बाद भी हो सकते हैं।

इस दौरान यदि आपका Diet plan अच्छा हो जाता है तो मासिक धर्म कुछ समय के लिए बंद हो जाता है और फिर कुछ समय के बाद शुरू हो जाता है। तो यह प्रिक्रिया एक दम सामान्य होती है। 

परंतु अगर यही Period interval  1 से 2 महीने या फिर  1 वर्ष का भी हो जाता है तो यह सामान्य रहता है परंतु यदि 1 वर्ष बंद होने के बाद यह  17 या 18 वर्ष की आयु में शुरु होता है अर्थात 5-6 वर्ष बाद शुरु होता है तो यह एक सामान्य समस्या के अंर्तगत नही आती है । 

यदि ऐसा केश किसी के साथ भी हुआ है तो इसमें देर करने की बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करना चाहिए और अपने नज़दीकी किसी डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।

और पढ़े :- महिला निःसंतानता का आयुर्वेदिक उपचार





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *