Right Fallopian Tube Blockage

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज और उपचार के बारे में जाने

निसंतानता के कारण ना सिर्फ महिला को कंसीव करने में दिक्कते आती है बल्कि इससे उनको समाज में ताने भी  सुनने को मिलते है। हमारी दादी-नानी के समय हर औरत को 5 से 10 बच्चे हुआ करते थे। जिस धरती पर ऋषि-मुनियों के प्रसाद से महिला को गर्भधारण हो जाया करता था।

आज उसी धरती पर बड़ी संख्या में महिलाओं को निसंतानता की समस्या से जुझना पड़ रहा है। इसका सीधा यही मतलब निकलता है कि पिछले कुछ दशकों से हमने प्रकृति के खिलाफ जाकर कुछ ऐसा किया है जिसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इंफर्टिलिटी के कारण अलग अलग हो सकते है, जिसमें से एक फैलोपियन ट्यूब बंद होना भी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Right Fallopian Tube Blockage  और इसके होने वाले उपचार के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Read More : Best doctor for PCOS Treatment in Delhi

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज- Right Fallopian Tube Blockage 

हर महिला के शरीर में दो फैलोपियन ट्यूब होती है। फैलोपियन ट्यूब वो रास्ता है जिससे एक एग गर्भाशय तक पहुंचता हैं और निषेचन (शुक्राणु और एग का मिलना) की प्रक्रिया को पूरी करता हैं। ट्यूब में ब्लॉकेज के कारण एग न तो शुक्राणु से मिलते हैं और न ही गर्भाशय में आ पाते हैं। इसमें से अगर एक भी टूयब खुली हो तो मां बनने में मदद मिल सकती है लेकिन इसमें भी एक महिला के मां बनने के चांसेस सिर्फ 50 प्रतिशत तक होते है। 

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण- Right Fallopian Tube Blockage Ke Symptoms

आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने पर कोई लक्षण नजर नहीं आते है। ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि अगर उनके पीरियड्स नियमित है तो उनको लगता है कि फर्टिलिटी बिल्कुल ठीक है। लेकिन ऐसा नहीं है कई बार कंसीव करने की कोशिश में महिलाओं को पता ही नहीं होता की ट्यूब ब्लॉक है। इन निम्नलिखत में Right Fallopian Tube Blockage  के लक्षण में शामिल हैं:

  • ट्यूब ब्लॉकेज का पहला लक्षण गर्भधारण न कर पाना ही है।
  • पीरियड्स के दौरान दर्द 
  • संभोग के समय दर्द या जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • वेजाइना से डिसचार्ज निलकना

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कारण- Right Fallopian Tube Blockage Ke Karan

फैलोपियन ट्यूब बंद होने का कोई सटीक कारण तो नही पता चला है। लेकिन आमतौर पर विशेषज्ञ का मानना है कि इन कारणों से Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकती है। इन निम्नलिखित में Right Fallopian Tube Blockage  का कारण शामिल हैं:

  • गर्भाशय में टीबी होना जो फैलोपियन ट्यूब बंद होने और पीरियड्स के रूकने का मुख्य कारण बनता है। 
  • पेल्विक इंफेक्शन या किसी और तरह का इंफेक्शन के कारण भी ट्यूब ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। 
  • बार बार मिसकैरेज के कारण भी ट्यूब ब्लॉक हो सकती है।
  • पेट की पिछली सर्जरी के कारण भी ट्यूब ब्लॉक हो सकती है। 
  • अनचाही गर्भावस्था को दूर करने के लिए दवाओं का सेवन के कारण भी ट्यूब ब्लॉक हो सकती है। 
  • एंडोमेट्रिओसिस के कारण भी ट्यूब ब्लॉक हो सकती है।
  • एक्टोपिक प्रेगनेंसी के कारण भी Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज हो सकती है। क्योंकि इस तरीके की प्रेगनेंसी में महिला के दोनों ट्यूबों में संक्रमण फैल सकता है, जिसके कारण ट्यूबों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। 
  • अनुवांशिक कारणों के वजह से भी Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज हो सकती है। 
  • अधिक शाराब और धूम्रपान के कारण भी ट्यूबूल ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। 
  • अनियमित महावारी और मोटापे के कारण भी ट्यूब ब्लॉक हो सकती है। 

इसके अलावा यूट्राइन इंफेक्‍शन, यौन संचारिक रोग के संक्रमण, यूटेराइन फाइब्रॉयड, पेट या पेल्विक सर्जरी और हाइड्रोसालपिनक्स की वजह से भी फैलोपियन ट्यूब ब्‍लॉक हो जाती है।

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का आयुर्वेदिक इलाज- Right Fallopian Tube Blockage Ka Ayurvedic Ilaj

महिला-पुरुष दोनों में इनफर्टिलिटी बढ़ती जा रही है, गर्भधारण हो भी रहा है तो उससे संबंधित कई जटिलताएं होने लगती है। जैसे गर्भपात, भ्रूण से संबंधित दिक्कतें, सामान्य प्रसव न हो पाना आदि देखने को मिल रहा हैं। सर्जरी के अलावा बंद फैलोपियन ट्यूब का उपचार आयुर्वेद पद्धति से में पूरी तरह से संभव है। आयुर्वेद की प्रचीन पंचकर्म चिकित्सा पद्धति ट्यूब खोलने में पूरी तरीके से सक्षम है। पंचकर्म की प्रचीन पद्धति के अंदर पांच प्रकार वमनकर्म, विरेचन कर्म, उत्तरबस्ती, नास्यकर्म और रक्तमोक्षण कर्म चिकित्सा शामिल हैं।   

उत्तर बस्ती थेरेपी (Uttar Basti Therapy) पंचकर्म की बढ़िया चिकित्सा  (ayurvedic doctor in delhi) विधि है। उत्तर बस्ती थेरेपी के जरिए ट्यूब में होने वाला ब्लॉकेज को खोला जाता है। उत्तर बस्ती में अपके योनी में औषधीय तेल और हर्बल डाला जाता है। इस थेरेपी में कोई दर्द नहीं होता और नेचुरल तरीके से फैलोपियन ट्यूब को खोला जाता है। आईवीएफ (IVF) या लैप्रोस्कोपी के मुकाबले में उत्तर बस्ती में कम खर्च आता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सफलता दर भी आईवीएफ के मुकाबले ज्यादा है।

Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लिए डाइट- Right Fallopian Tube Blockage ke Liye Diet 

आयुर्वेद जीवनशैली पर काम कर हमारे आहार-विहार में सुधार करता है। इन निम्नलिखित में अंडे की क्वालिटी को बढाने और Right फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए डाइट शामिल हैं:

  • एक महिला के शरीर में विटामिन-सी की बहुत जरूरत होती है। इसमें ऐंटी-ऑकसीडेंट होता है, जो इम्यून सिस्टम के फंक्शन को सपोर्ट करता है। आप आंवला, संतरा, मौसमी, कीवी, अमरूद, मूली के पत्ते, शिमला मिर्च और ब्रोकली में विटामिन-सी पाया जाता है। 
  • हल्दी बहुत गुणकारी औषधी है जो हर बीमारी में सबसे कारगर होती है। सूजन, अनियमित पीरियड्स, ओवूलेशन और अन्य समास्या को कम करता है। 
  • अनार महिला के शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ गर्भाश्य में खून के प्रवाह को तेज करता है। यह गर्भाश्य की दीवारों को मोटा कर मिसकैरेज की संभावना को कम करने में मदद करता है। इसको किसी भी रूप में सेवन कर सकते है। 
  • खजूर के सेवन से आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व जैसे की विटामिन ए, ई और बी एक महिला को गर्भधारण करने के लिए आवश्यक हैं। एक स्वस्थ-नाश्ते के रूप में प्रतिदिन 6-8 खजूर खाएं। 
  • अपने प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कुछ योगासन बहुत मदद करते है। आप सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, पश्चिमोत्तानासन और 30 मिनट तक पैदल चले। इसके लाभ के लिए योग को ठीक-प्रकार से किया जाना चाहिए।
  • दवाइयों के अलावा आपको संतुलित आहार लें जो प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कारक है। बीमारियों को रोकने में मदद करता है जो इनफर्टिलिटी का कारण हो सकती हैं।

अगर आप ऐसी समस्या से जुझ रहे है तो कृपया उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि ऐसा करना आपके जीवन के लिए खतरनाक होता है। ये तरीका आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे आपके शरीर और दिमाग पर तनाव के नकारात्मक प्रभावों को कम करती है। जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है। इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Read More : महिला निसंतानता के कारण, लक्षण तथा आयुर्वेदिक उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *