Shighrapatan ka ilaj

शीघ्रपतन के लक्षण, कारण और आयुर्वेदिक उपचार-  Shighrapatan ka ilaj

संभोग किसी भी कपल के रिशते में अहम भूमिका निभाता है। यह आपके भावनात्मक बंधन और रिश्ते को और मजबूत करता है। अगर समभोग के समय आपको या आपके पार्टनर को किसी भी तरह की समसया है तो उससे यौन जीवन प्रभावित होना शुरू हो जाता है। 

आप हस्तमैथुन (Masturbation) करते समय या अपने साथी के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान शीघ्रपतन (Premature Ejaculation in Hindi) से पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि आपने यह स्थिति क्यों हुई है? आज इसी समस्या को ध्यान में रखकर बात करेंगे की शीघ्रपतन (shighrapatan) क्या होता है इसके लक्षण, कारण और आयुर्वेदिक उपचार क्या है।

(और पढ़े – Ayurvedic Treatment for Low Sperm Motility)

शीघ्रपतन (shighrapatan) क्या होता है? – What is Premature Ejaculation in Hindi

शीध्रपतन की बात करें तो पुरुषों में शीघ्रपतन तब होता है जब सेक्स के दौरान वीर्य शरीर से जल्दी स्खलन (Ejaculation) हो जाता है। शीघ्रपतन एक सामान्य यौन शिकायत है। ये समस्या 3 में से 1 व्यक्ति को कभी न कभी जिंदगी में होता है। शीघ्रपतन को स्खलन को रोकने में असमर्थता या संभोग के दौरान एक मिनट से भी कम समय में स्खलन के रूप में परिभाषित किया गया है। शीघ्रपतन 2 प्रकार के होते हैं:

  1. प्राथमिक शीघ्रपतन (Primary Premature Ejaculation)- इसका मतलब ये है कि आपको हमेशा से समस्या रही हो।
  2. माध्यमिक शीघ्रपतन (Secondary Premature Ejaculation)- इसका मतलब है कि जहां आपने हाल ही में ये समस्या विकसित की है।

(और पढ़े – जीवनशैली एवं इन कारकों से पुरुषों की फर्टिलिटी क्योंं घट रही है?)

शीघ्रपतन के लक्षण क्या है?- Symptoms of Premature Ejaculation in Hindi

30 प्रतिशत पुरुष कभी ना कभी समय से पहले स्खलन समस्या से पीड़ित हुए होंगे। इससे एक व्यक्ति के आत्मसम्मान को प्रभावित करता है और पार्टनर को असंतुष्ट छोड़ देते है। शीघ्रपतन या शीघ्र स्खलन के निम्नलिखित लक्षण शामिल हैं-

  1. तेज उत्तेजना, स्तंभन और स्खलन की प्रक्रिया शामिल हैं।
  2. आमतौर पर स्खलन उत्तेजना के कुछ सेंकड में हो जाता है।
  3. जल्दी स्खलन की समस्या लगभग हर बार होती है।
  4. हस्तमैथुन के समय भी यही समस्या रहती है।
  5. इसमें स्खलन की समस्या यौन अनुभव के बाद विकसित हुआ हो।

(और पढ़े – Azoospermia Nil Sperm Treatment)

शीघ्रपतन के कारण क्या है?- Causes of Premature Ejaculation in Hindi

वैसे तो शीघ्रपतन या जल्दी स्खलन के कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि जल्दी स्खलन में मनोवैज्ञानिक और भावनात्क कारक का मेल शामिल हैं-

  1. डिप्रेशन का शिकार होना।
  2. पहली बार सेक्स करना।
  3. शरीर में सेट्रस (Stress) ज्यादा होना।
  4. समय से पहले स्खलन की चिंता करना।
  5. स्तंभन (Erection) के कारण भी पुरुषों में स्खलन जल्दी होता है।
  6. शरीर में हर्मोनल समस्या होना।
  7. प्रोस्टेट (Prostrate) या मूत्रमार्ग में इंफेक्शन होना।
  8. स्खलन के लिए दिमाग में सही तरीके से संकेत देने में विफल हो। 

(और पढ़े – नपुंसकता क्या है? नपुंसकता के उपाय क्या है?)

शीघ्रपतन का आयुर्वेदिक इलाज- Shighrapatan ka Ayurvedic ilaj

शीघ्रपतन का इलाज (Shighrapatan ka Ilaj) आयुर्वेद में भी मौजूद है। वैसे तो इसके कई और भी विकल्प मौजूद है, जिसे बिना सर्जरी के भी समस्या को दूर कर सकते है। इन निम्नलिखित में शीघ्रपतन के उपाय (Shighrapatan ke Upay) शामिल हैं-

  1. अश्वगंधा पाउडर (Ashwagandha Powder)

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है और कई स्वास्थ्य स्थितियों में फायदेमंद है। ये पुरुषों में प्रजनन क्षमता और टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा देता है।

  • टेस्टोस्टेरोन और अन्य सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देंता है।
  • तनाव और उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को कम करता है।
  • एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर जो उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है।
  1. सफेद मुसली पाउडर (Safed Musli Powder)

सफेद मुसली में शक्तिशाली कामोद्दीपक जो यौन इच्छा को उत्तेजित करता है और एडाप्टोजेनिक (Adaptogenic) एक प्राकृतिक पदार्थ माना जाता है जो तनाव के हानिकारक प्रभावों को कम करता है।

  • कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है।
  • सफेद मुसली शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है।
  • शीघ्रपतन और स्तंभन दोष जैसी स्थितियों को ठीक करता है।
  1. गोखरू पाउडर (Gourukh Powder)

गोक्षुरा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो आमतौर पर अपकी प्रतिरक्षा-बढ़ाने, कामोत्तेजक और कायाकल्प गुणों के लिए जानी जाती है।

  • आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।
  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) को मैनेज करने में मदद करता है।
  • एक शक्तिशाली कामोद्दीपक के रूप में और पुरुषों में यौन इच्छा को बढ़ाता है।
  • प्रोस्टेट ग्रंथि विकारों के प्रबंधन के लिए उपयोगी होता है।
  1. शतावरी पाउडर (Shatavari Powder)

शतावरी जिसे सतावरी, सतावर, या शतावरी रेसमोसस के रूप में भी जाना जाता है। यह प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है और विशेष रूप से महिला प्रजनन प्रणाली के लिए स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

  • प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • अवसाद के इलाज में मदद करता है।
  • रक्त शर्करा को बनाए रखने में मदद करें।

(और पढ़े – Pregnancy के लिए कितना Sperm count होना चाहिए?)

इस लेख की जानकारी आपको पंसद आई हो और इस विषय से जुड़ी या अन्य उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल शर्मा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *