Ashwagandha For Fertility

Ashwagandha For Fertility in Hindi | बांझपन में अश्वगंधा कैसे है फायदेमंद ?

महिला बांझपन एक ऐसी समस्या है, जिससे महिलाओं को मां बनने में समस्या आती है। हालांकि नि:संतानता की समस्या सिर्फ महिलाओं की नहीं पुरुषों की भी है। महिलाओं में बांझपन की समस्या कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खराब जीवनशैली, हार्मोन असंतुलन, ओवरी में किसी तरह की समस्या, ओव्यूलेशन विकार (Ovulation Disorder), पीसीओडी (PCOD), पीसीओएस (PCOS), संक्रमण की समस्या आदि शामिल है।  

इनफर्टिलिटी की समस्या को काफी हद तक ठीक करने के लिए आयुर्वेद इलाज का सहारा लें सकते है। साथ आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बुटियां है जो बेहद कारगार साबित हुई है। ऐसा माना जाता है कि अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो महिलाओं में बांझपन की समस्या को भी ठीक करता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा का सेवन (Ashwagandha For Fertility) करने से क्या फायदे मिलते है। 

Read More : Dr Chanchal Sharma – Ayurvedic Doctor for Infertility

अश्वगंधा के गुणों की बात करें तो भरपूर मात्रा में उर्जा, प्रोटिन, कैल्शियम, विटामिन-सी, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। अक्सर महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। आयरन कम होने के कारण पीरियड्स में समस्याएं हो सकती है और फिर महिला को गर्भधारण करने में समस्या हो सकती है। अश्वगंधा के तने, जड़ सभी बेहद औषधीय गुणों से भरे होते हैं और कई रोगों के इलाज में इनका इस्तेमाल किया जाता है।   

अश्वगंधा शरीर में विषाक्त पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है। यह विषाक्त पदार्थ महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है। 

अश्वगंधा से महिलाओं में पीसीओएस, पीरियड क्रैम्प, नींद न आने की समस्या, बढ़ते वजन, त्वचा और बालों से संबंधित समस्या को कम करता है। इन निम्नलिखित में महिलाओं को अश्‍वगंधा का सेवन करने के फायदे शामिल हैं: 

  • सेक्सुअल फंक्शन में सुधार- Ashwagandha for Improve Sexsual Function

इंफर्टिलिटी की समस्या कई बार तनाव, मेटाबॉलिक समस्याओं के कारण भी उत्पन्न होती हैं। अश्वगंधा के सेवन से आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं। अश्वगंधा के सेवन करने से महिलाओं की सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है।

  • वेजाइनल डिचार्ज- Ashwagandha for Vagainal Discharge in Female

अगर महिलाएं वेजाइना में होने वाले संक्रमण से परेशान है तो अश्वागंधा के सेवन से अपनी इस समस्या को दूर कर सकती है। बता दें कि अश्वागंधा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो न केवल वेजाइनाल इंफेक्शन को दूर करने में उपयोगी है।  

  • चयापचय समस्या- Ashwagandha for Metabolic Disorder in Female 

कई दंपतियों को फर्टिलिटी की समस्या हो जाती हैं जिनमें से कुछ स्‍ट्रेस तो कुछ चयापचय समस्‍याओं (Metabolic Disorder) के कारण होती हैं।

  • यौन शक्ति का बढ़ना- Ashwagandha for increase sexual power

अश्‍वगंधा के सेवन से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से शरीर को स्‍वस्‍थ बनाने में मदद करती है। इससे महिलाओं की यौन शक्‍ति बढ़ती है।

  • फर्टिलिटी की समस्या से राहत- Ashwagandha for Relief from fertility problems 

अश्‍वगंधा के सेवन से महिलाओं के प्रजनन अंगों को मजबूत और स्‍वस्‍थ बनाने में भी मदद करता है। इसे टॉनिक या हर्बल रेमेडी के रूप में लेने पर इससे हार्मोंस नियंत्रित रहते हैं, मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है और प्रजनन तंत्र ठीक तरह से काम कर पाता है।

  • हॉर्मोनल इम्बैलेंस को करें ठीक- Ashwagandha for Hormone Imbalance in Female

कुछ महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित होना, पीरियड्स क्रैम्प, इनफर्टिलिटी की समस्या, चेहरे के बालों का बढ़ना, पीरियड्स देर से आना और जल्दी मेनोपॉज आने जैसी समस्याएं होना आम हो गई है। ये कई बार ज्यादा तनाव लेने के कारण भी हो सकता हैं। हॉर्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होती हैं। ऐसे में अश्वगंधा के सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। अश्वगंधा को आप रोजाना दूध के साथ लेंगी तो ये सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

  • थायराइड से राहत- Ashwagandha for Thyroid Gland in Female

अश्वगंधा का सेवन करने से थायरॉएड ग्लैंड की कार्य प्रणाली बेहतर बनती है। थायरॉएड ग्लैंड ही महिलाओं में प्रजनन हार्मोन्स को कंट्रोल करता है। यह महिला फर्टीलिटी में सुधार करता है। प्रजनन प्रणाली तभी स्वस्थ रह सकता है, अगर थायरॉएड में किसी तरह की कोई समस्या पाई न जाए।

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है। इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *