अनार के फायदे और नुकसान: इनफर्टिलिटी का रामबाण इलाज

अनार के फायदे और नुकसान : इनफर्टिलिटी का रामबाण इलाज

इनफर्टिलिटी एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने से डरते है। यह समस्या महिला और पुरुष दोनों के लिए एक चिंता का विषय है। गर्भधारण करने के लिए प्रजनन क्षमता संबंधित कई समस्या हो सकती है। गर्भधारण ना कर पाने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही जिम्मेदार होते है। 

अगर कमजोर प्रजनन क्षमता के कारण महिला और पुरुष गर्भधारण नहीं कर पा रहे तो चिंता ना करें। हमारे आयुर्वेद में इसका इलाज बिना सर्जरी के भी संभव है। हमारे किचन में ही कुछ ऐसे हर्बस या फल मौजूद है जिससे इनफर्टिलिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। अनार के सेवन से शरीरिक समस्यओं में लाभ मिलता है।  यह फल सबसे ज्यादा खून बढ़ाने वाला फल है। आज हम इस आर्टिकल में (अनार के फायदे और नुकसान) इनफर्टिलिटी का रामबाण इलाज में अनार के उपयोग के बारे में बात करेंगे। 

(और पढ़े – थायराइड का आयुर्वेदिक उपचार, लक्षण, कारण और परहेज)

अनार के फायदे – Benefits of Pomegranate in Hindi

अनार पोषक और औषधीय गुणों से भरा है। अनार से इनफर्टिलिटी का इलाज किया जा सकता है। इन निम्नलिखित में इनफर्टिलिटी के इलाज में अनार के फायदे (Anar ke fayde) शामिल हैं- 

  • महिलाओं के इनफर्टिलिटी के लिए अनार एक शक्तिशाली घरेलू उपचार में शामिल है। अनार के सेवन से प्रजनन क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर गर्भाशय पोषण मिलता है। उस पोषण से गर्भाशय के स्तर को मोटा बनाता है। जो एम्ब्र्यो को पोषण देने में पर्याप्त शाक्ति प्राप्त करता है। 
  • अनार से पुरुषों के शुक्राणु की संख्या और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही प्रोस्‍टेट कैंसर से भी बचाव करता है। अनार में मौजूद सेल्स केंसर के मल्टीपलाई सेल्स को बढ़ने से रोकते है।  
  • अनार खाने से सेक्सअुल समस्या की कमी दूर होती है। इसके सेवन से लिबिडो बूस्ट होती है। हर रोज इसके सेवन से टेस्टोस्टरॉन हर्मोस स्तर सही होगा जो लिबिडो को बढावा मिलता है।
  • अनार के सेवन से पुरुषों में स्पर्म की क्वलिटी में सुधार आता है। इससे सेक्स ड्राइव भी बढता है। अगर आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) का इलाज करवा रहे तो इसके सेवन करनी चाहिए। अनार में नाइट्रेट होता है जो प्राइवेट पार्टस में खून के फ्लों को बढ़ाकर इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करता है। 
  • पुरुषों में शारीर‍िक कमजोरी को दूर करने के ल‍िए भी अनार का सेवन फायदेमंद होता है। अनार में कैल्‍श‍ियम, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, आयरन, व‍िटाम‍िन आद‍ि मौजूद होते हैं, अनार के दाने खाने से शरीर तंदुरुस्‍त रहता है।
  • अनार के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट की सांद्रता और ऑक्सीडेटिव तनाव (Oxidative stress) प्रभावित करने की क्षमता इसे प्रजनन या फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायता प्रदान करती है। ऑक्सीडेटिव तनाव शुक्राणु रोग का कारण बनता है और महिलाओं में प्रजनन क्षमता को कम करने का कारण बनता है। अनार का जूस पीने से पुरुषों और महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ता है, जो सेक्स ड्राइव के लिए मुख्य हार्मोन में से एक है।
  • अनार के सेवन से गर्भधारण की क्षमता में वृद्धि होती है। गर्भशय की ऊपरी परत को भी बहुत मजबूत बनाता है जिसके कारण गर्भपात की समस्या कम हो जाती है। 
  • अनार में विटामिन C और विटामिन E जैसे इमयून बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं, जो बीमारी और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। एंटीवायरल होने के अलावा अनार एंटीबैक्टीरियल भी होता है। जो इनफर्टिलिटी की समस्या को कम करता और प्रजनन प्रणाली को स्वस्थ रखता है। 

(और पढ़े – बांझपन के लक्षण, कारण, उपचार और परहेज || Male Infertility: Symptoms and Causes)

अनार के इस्तेमाल का तरीका – Uses of Pomegranate in Hindi

अगर अनार को कई तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इनफर्टिलिटी से छुटकारा मिल जाता है। इन निम्नलिखित तरीकों से आप अनार से इनफर्टिलिटी का इलाज शामिल हैं-

  • अनार के बीज और छाल को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका चूर्ण बना लें और किसी एयर टाइट जार में रख लें। कुछ हफ्तों के लिए दिन में 2 बार गर्म पानी के एक गिलास के साथ इस मिश्रण का आधा चम्मच लें। आप ताजा अनार-फल भी खा सकते हैं, और अनार का ताज़ा रस भी पी सकते हैं।
  • अनार की ताजी और कोमल कलियां पीसकर पानी में मिलाकर, छान ले। छाने हुए पानी का सेवन से करें। इसके पानी से गर्भधारण की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। 
  • गर्भस्राव से बचने के लिए अनार का सेवन करें। 100 ग्राम अनार के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर छानकर पी सकते है। या फिर इसका लेप पेडू क्षेत्र (Pelvis Area) में भी लगा सकते है। 
  • आप अनार का जूस पी सकते है। खून बढाने में कितना कारगर होता है। साथ ही अनार से इनफर्टिलिटी ठीक करें। 
  • आयुर्वेद में अनार का सेवन सुबह के समय कहा गया है। सुबह खाने से आपके शरीर में उर्जा बनी रहती है। 
  • जूस के अलावा फलों के सलाद में आप इसके दाने को मिलाकर सेवन कर सकती है।    

(और पढ़े – जाने काली मिर्च के फायदे और नुकसान एवं उपयोग)

अनार के नुकसान – Side Effects of Pomegranate in Hindi

अनार के फायदे नुकसान दोनों होते है। अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो इसके काफी नुकसान देखे जाते है। इन निम्नलिखित में अनार के नुकसान (Anar ke nuksan) शामिल हो सकते हैं-

  • पहला की इसके ज्यादा सेवन से परिणामस्वरूप खुजली, सूजन, नाक बहना और साँस लेने में तकलीफ होना, ये सभी लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • दूसरा जब अनार के छिलके,जड़ या तने की अत्यधिक मात्रा को लिया जाता है तो असुरक्षित हो सकता है क्योंकि इसके जड़, तने, और छिलके में जहर होता है।
  • लो ब्लड प्रेशर वालों को अनार का सेवन कम करें या फिर इसके सेवन से करने बचे। 
  • एसिडिटी की समस्या वालों को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • खांसी की समस्या में अनार का सेवन मत करें। इसके सेवन से खांसी का संक्रमण और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 
  • दस्त के दौरान अनार या अनार के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसान देय हो सकता है।   

इसका अधिक मात्रा में या लंबे समय तक सेवन करने से एलर्जी हो सकती है, जिससे कुछ भी निगलने में दर्द होता है, साथ ही ज्यादा सेवन करने से सांस लेने में दिक्कत होती है।

(और पढ़े – गिलोय के औषधीय गुण, फायदे और नुकसान)

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है। इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *