महिला स्वास्थ्य के लिए आहार, Diet for Women Health

महिला स्वास्थ्य के लिए आहार – Diet for Women Health

Diet for Women Health – भारतीय महिलाएं अपने खानपान को लेकर पूरी तरह से सजक नही रहती है। वैसे तो महिला और पुरुष दोनो को ही संतुलित एवं प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए परंतु महिलाओं को अपने भोजन के प्रति ज्यादा सजक होना चाहिए।

जब एक  महिला 12 वर्ष की आयु में प्रवेश करती है तो उसके शरीर में हार्मोन परिवर्तन के कारण पीरिड्स शुरु हो जाते है और यह पीरियड्स 45 वर्ष की आयु तक चलते रहते है।

पहले मासिक धर्म (menarche) से लेकर रजोनिवृत्ति (menopause) तक महिला के जीवन में यौन स्वास्थ्य से संबंधित न जाने कितनी ही चुनौतियाँ होती है। और पढ़ेपीरियड क्या है, इसकी समस्या और समाधान

इसलिए इन स्वास्थ्य चुनौतियों को देखते हुए महिलाओं को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को  अपने जीवन काल में बहुत सारी महिलाओं में होने वाली समस्याओं से गुजरना पड़ता जो निम्न लिखित है –

01. Menarche

02. Mensuration cycle

03. UTI (Urinary Track Infection)

04. PCOD/PCOS

05. Female Infertility

06. Pregnancy

07. Fallopian Tube Blockage

08. Hydrosalpinx

09. Endometriosis

10. Chocolate cyst

11. Fibroid

12.  Low AMH

13.  Menopause

महिला स्वास्थ्य के लिए आहार – Diet for Women Health

महिला स्वास्थ्य के लिए आहार - Diet for Women Health

आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य ( Diet for Women Health ) के लिए प्रोटीन बहुत ही अवश्य है। भारतीय महिलाएं अपनी डाइट को लेकर ज्यादा जागरुक नही है। वह सुबह उठते ही घर के काम-काज में लग जाती है। घर का पूरा काम करने के बाद ही उन्हें भोजन करने का समय मिलता है।

महिलाओं को जरुरी है कि वह घर के काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।  

महिलाओं में 13 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच स्वास्थ्य से संबंधिक कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते है। महिलाओं में अधिकांश बीमारियाँ इसी दौरान देखने को मिलती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में शुरु से ही महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर परंपरागत तरीके अपनाये जाते रहे है जोकि बहुत ही प्रभावी होते है।

महिलाएं परिवार की धुरी होती है इसलिए हम सबका यह कर्तव्य भी बनता है कि उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाये। आयुर्वेद कहता है कि स्वस्थ रहने के लिए डाइटिंग एक बेहतर विकल्प है।

अधिकांश महिलाओं के मन ये सबाल उठाता है कि खाना खाने से वो मोटी हो जाती है परंतु ऐसा विल्कुल भी नही है। संतुलित भोजन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व एवं मिनिरल मिल जाते है जिससे महिलाओं के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।

स्वस्थ रहने के लिए कैसा होना चाहिए महिलाओं का आहार चार्ट –  Diet Chart for Women Health

1. साबुत अनाज एवं हरी सब्जियाँ – साबुत अनाज तथा हरी सब्जियों के सेवन से महिलओं का शरीर ऊर्जावान हो जाता है। फाइबर एवं प्रोटीन दोनो ही महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्यWomen Health के लिए बहुत जरुरी होते है । साबुत अनाज से महिलाओं के शरीर में इसकी अपूर्ति हो जाती है। हरी सब्जियों खाने से पौटेशियम और कैल्शियम मिल जाता है जो महिलाओं के स्वास्थ्य को तारोताजा रखते है।

2. फल एवं सलाद – महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन एक फल जरुर खाना चाहिए। फल खाने से खुद को बीमार होने से बचाया जा सकता है। खलाद खाकर आप अधिक खाने से बच सकती जिससे मोटापे का शिकान नही होना पड़ेगा।

3. दूध एवं दूग्ध निर्मित पदार्थ – महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए दूध तथा दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे – दही,पनीर,खोया इत्यादि का सेवन करना चाहिए।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी – आयुर्वेद के अनुसार कैलोरी को पचाने के लिए पानी का सेवन बहुत ही जरुरी होता है। इसलिए आपको प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ भी शरीर के बाहर निकल जाते है जिससे महिलाओं के शरीर का शुद्धिकरण हो जाता है।

और पढ़े – महिला निःसंतानता , बाल स्वास्थ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *