मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट

मेल इनफर्टिलिटी के प्रकार, कारण और इलाज के तरीके

आज हम हर बिमारी के बारे में जैसे खुलकर बात करते है वैसे ही गुप्तांगों से जुड़ी समस्या को लेकर शर्मिंदगी नहीं सतर्क रहना चाहिए। दुनियाभर के लोग मेल इनफर्टिलिटी (Male Infertility) की समस्या से परेशान है। मेल इनफर्टिलिटी ज्यादा उम्र के लोगों में एक आम समस्या है। हालांकि अब इस समस्या की चपेट में युवा भी आ जाते हैं। क्या आप जानते है कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी के पीछे कारण क्या हैं?

डब्ल्यूएचओ (WHO) के मुताबिक सामान्य आबादी में इनफर्टिलिटी की मौजूदगी 15 से 20 प्रतिशत तक है, जिसमें से मेल इनफर्टिलिटी की समस्या में 20 से 40 प्रतिशत तक मामले सामने आते है। 

अक्सर कुछ पुरुषों में कुछ प्रजनन समस्याएं निकलती है जो उनको हैरत में डाल देती है। क्योंकि उनको लगता है कि सिर्फ महिलाएं ही निसंतानता की समस्या से शिकार होती है, फिर हम पुरुष कैसे। कई बार जब एक जोड़ा असुरक्षित यौन प्रयासों के बाद भी महिला गर्भवती नहीं हो पाती है और उसका कारण पुरूष भी होते है। क्योंकि कहा जाता है कि जिस प्रकार महिला में प्रजनन संबंधी समस्याएं होती है वैसे ही पुरुषों में भी प्रजनन समस्याएं होती है, जिसे मेल इनफर्टिलिटी के नाम से जाना जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मेल इनफर्टिलिटी के प्रकार, कारण और पुरुष बांझपन का उपचार किस तरीके से करते है, सभी जानकारी को विस्तार में बताएंगे। 

मेल इनफर्टिलिटी के प्रकार- Types of Male infertility in Hindi

मेल इनफर्टिलिटी दो प्रकार की होती हैं। जैसें-

  1. एक्सप्लेन्ड इनफर्टिलिटी (Explained infertility)

ऐसी इनफर्टिलिटी की स्थिति में जांच के बाद उसके कारण को बताया जा सकता है, वह Explained infertility कहलाया जाता है। ऐसे पुरुष जिनके इनफर्टिलिटी के कारणों का पता लग सकता है, वह इस कैटेगरी में आते हैं। इस प्रकार की इनफर्टिलिटी में डॉक्टर कारणों का से पता लगाकर आसानी से रोगी का इलाज कर सकते है।

  1. अनएक्सप्लेन्ड इनफर्टिलिटी (Unexplained infertility)

ऐसी इनफर्टिलिटी की समस्या में जांच के बाद भी उसके कारण का पता नहीं लगता है, उस स्थिति को अनएक्सप्लेन्ड इनफर्टिलिटी कहा जाता है। Infertility Doctor का कहना हैं कि इस प्रकार की इनफर्टिलिटी की वजह ज्यादा बड़ी नहीं होती है। ज्यादातर मामलों में यह स्थिति रोगी के जीवनशैली से जुड़ा होता है और इसका इलाज करने के लिए फर्टिलिटी डॉक्टर मरीज की जीवनशैली जानकर अपने अनुसार उसमें बदलाव कर रोगी को एक स्वास्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए सलाह देते हैं।

मेल इनफर्टिलिटी के कारण- Reason of Male Infertility in Hindi

मेल इनफर्टिलिटी के कारण पर ध्यान देकर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो बांझपन के खतरे को काफी हद तक कम या खत्म किया जा सकता है। गर्भधारण ना कर पाने में पुरुष में कई प्रजनन समस्याओं में शामिल हैं –

  • मेल इनफर्टिलिटी के मुख्य कारणों में से एक है वीर्य में स्पर्म काउंट की कमी होना। 40 प्रतिशत तक पुरुषों में स्पर्म काउंट की संख्या में गिरावट की शिकायत देखी जाती है।  
  • पुरुष में कामोत्तेजना एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें दिमाग, हार्मोन, भावनाएं, नर्व, मासपेशियां और रक्त कोशिकाएं का बहुत अहम काम रहता हैं।
  • स्पर्म काउंट या शुक्राणु की गुणवत्ता में गिरावट आना, शुक्राणु का आकार और गतिशीलता जैसे विकारों के कारण भी मेल इनफर्टिलिटी की समस्या उत्पन्न होती है।  
  • टेराटोज़ोस्पर्मिया की एक ऐसी समस्या है जिसमें पुरुषों के शुक्राणु की असामान्य आकृति या आकार में प्रदर्शित होते है। मतलब पुरूष के वीर्य में शुक्राणु अच्छी तरह से नहीं बनते या अगर बनते भी है तो उनकी आकृति खराब होती है।     
  • हार्मोन की कमी होने के कारण भी पुरुष बाँझपन की समस्या में हो सकती है। 
  • रीड़ की हड्डी या पेल्विस ऐरिया में चोट लगना है। इनमें चोट लगने से स्तंभन को उत्तेजित करने वाली नस कट सकती है।  
  • खराब दिनचर्या से भी पुरुषों में नपुंसकता के कारण देखा गया है। 
  • शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) की बात करें तो पुरुषों में शीघ्रपतन तब होता है जब सेक्स के दौरान वीर्य शरीर से जल्दी स्खलन (Ejaculation) हो जाता है। शीघ्रपतन एक सामान्य यौन शिकायत है। ये समस्या 3 में से 1 व्यक्ति को कभी न कभी जिंदगी में होता है। शीघ्रपतन को स्खलन को रोकने में असमर्थता या संभोग के दौरान एक मिनट से भी कम समय में स्खलन के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) या पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary Gland) में एक समस्या होना, जो मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में टेस्टिकल्स को टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु बनाने के लिए संकेत देते हैं। 
  • टेस्टिकल रोग (Testicle Disease) और शुक्राणु ट्रांसपोर्ट डिसऑर्डर (Sperm Transport Disorder) भी पुरुष निसंतानता का कारण बन सकते है।
  • वेरीकोसेल पुरुष में निसंतानता का मुख्य रुप से कारण हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है जिससे पीड़ित पुरुष के अंडकोष की नसों में सूजन आ जाती है जो स्पर्म के उत्पादन और गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित करता है। 

अन्य कारण 

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन: नपुंसकता को आज के समय में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन कहा जाता है। यह समस्या प्राइवेट पार्ट में पर्याप्त तनाव न आने या पर्याप्त तनाव आने के बाद भी सही तरीके से स्खलन (Ejaculation) न कर पाने को नपुंसकता कहा जा सकता है। या यूं कह लो की पुरुष के लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाएं रखने में असर्मथ होता है।
  • ओलिगोस्पर्मिया: ओलिगोस्पर्मिया प्रकार की पुरुष प्रजनन संबंधी समस्या है जिसमें वीर्य में गतिशीतला में कमी पायी जाती है। इसके कारण वीर्य महिला के अंडे तक पहुंचने में असमर्थ होता और और निःसंतानता का कारण बनता है।
  • संक्रमण की समस्या: पुरुष के गुप्तांगों में संक्रमण होने पर बांझपन का खतरा बढ़ सकता है। कुछ संक्रमण ऐसे होते हैं जो शुक्राणु के निर्माण में बाधा पैदा करते हैं और शुक्राणु की नली को बंद कर देते हैं। जैसे की क्लैमाइडिया और गोनोरिया संचारित संक्रमण के कारण शुक्राणु की कमी हो सकती है। 
  • न्यूरोजिकल डिसऑडर: न्यूरोजिकल डिसऑडर (Neurological Disorder) के कारण भी यह समस्या हो सकती है। लिंग को संदेश भेजने वाली नर्व में स्ट्रोक, मधुमेह या अन्य कारणों से खराब होना।
  • मनोवैज्ञानिक अवस्थाएं: मनोवैज्ञानिक अवस्थाएं (Psychological Conditions) के कारण शामिल है जैसे कि तानव, डिप्रेशन (Depression) और दिमाग में ही उत्तेजना की कमी आना। 

पुरुष बांझपन का इलाज- Male infertility treatment in Hindi

किसी भी वजह से अगर पुरुष इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट में सफलता नहीं मिलती तो मन दुखी हो जाता है। आयुर्वेद में मेल इनफर्टिलिटी नेचुरल ट्रीटमेंट मौजूद है। आयुर्वेद में हर्बल औषधियां से पुरुष के वीर्य में सुधार करके उनके प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं। आयुर्वेदिक इलाज पुरुष निःसंतानता को दूर करने में किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नही होता है।

आयुर्वेद की प्राचीन पंचकर्म चिकित्‍सा पद्धति जिसमें वमन कर्म, विरेचन कर्म, बस्ती कर्म, नस्यम कर्म तथा रक्त मोक्षण के द्वारा बहुत ही कम समय में पुरुष वीर्य से संबंधित विकार से निजात पा लेते है। पंचकर्म की उत्तर बस्ती पद्धति से वीर्य संबंधित विकार को दूर करने के लिए सबसे अच्छी थेरेपी मानी जाती है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति सबसे पहले तो पुरुष के शरीर में होने वाले विकारों को शांत करने के लिए उपाय करता है। जिससे बीमारी से बहुत ही जल्द राहत मिल जाती है और रोग को जड़ से खत्म करता है जिससे दूसरा रोग होने की संभावना बिल्कुल ही कम हो जाती है।

इसके साथ ही Male infertility treatment में रोगी को अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं स्मोकिंग और ड्रिकिंग से भी दूर रहना जरूरी है। और इनफर्टिलिटी में योग भी बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए योग चिकित्स्क कई आसनों का सुझाव भी देते हैं।

इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है। इस विषय से जुड़ी या अन्य कम शुक्राणु या स्पर्म बनना, असामान्य स्पर्म बनना या शीघ्रपतन, एंडोक्राइन डिसऑर्डर्स, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें। 

OUR CENTERS PANCHAKARMA FERTILITY CLINIC CENTRE:
  • DELHI : – J-146 Near Rajouri Garden Metro Station New Delhi- 110027.
  • MUMBAI : – No 1, Ground Floor, Sharda Mansion, Dadar East, Madhava das Pasta Marg, Mumbai, Maharashtra 400014.
  • PUNE : – Office No 101, Shivalik Apartment, CST No. 755/7 – 755/8, Karve Road, Opposite Shri Mrityunjayeshwar Mandir, Kothrud, Pune, Maharashtra- 411038.
  • LUCKNOW : – 3/45 Viram Khand, Patrakarpuram Crossing Rd, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *