लिकोरिया सफेद पानी की समस्या, लक्षण और उपचार

लिकोरिया सफेद पानी की समस्या, लक्षण और उपचार : White Discharge in Hindi

आजकल की खराब जीवनशैली में महिलाओं को कई तरह की बिमारियां हो रही है। उन्हीं बिमारियों में से वाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या एक है। हर दस महिला में से एक महिला को इस समस्या से जुझना पड़ता है। 

भारत में 70 प्रतिशत महिलाओं को 18 से 30 की उम्र में सफेद पानी की समस्या हो जाती है। वहीं 30 प्रतिशत मामलों में लड़कियों को किशोर अवस्था मे ही सफेद पानी की समस्या देखने को मिलती है। 

आज इन्हीं समस्या पर प्रकाश डालने के लिए हम लिकोरिया (White Discharge) का मतलब, कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार के बारे में बता रहे हैं।

(और पढ़े – योगाभ्यास से वाइट डिस्चार्ज को कैसे ठीक करें ?)

सफेद पानी या वाइट डिस्चार्ज क्या होता है? – What is White Discharge in Hindi

व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को ल्‍यूकोरिया (Leucorrhoea) कहा जाता है। इसकी वजह से योनि से सफेद पानी आना, बदबूदार डिस्चार्ज जैसी परेशानी होती है। ऐसे में महिलाओं को इस परेशानी से तुरंत छुटकारा पाने की जरूरत होती है। 

सफेद पानी की समस्या का कारण है?- Causes of White Discharge in Hindi

अब सवाल आता है कि वाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी के कारण क्या है और क्यों होता है? लिकोरिया निजी अंगों में साफ-सफाई ना रखने और योन मार्ग में इंफेक्शन होने का कारण होता है।

इसके अलावा काफी मामलों में देखा गया है कि सेक्सुअल संबंध बनाने या गर्भपात (Abortion) से भी समस्या हो सकती है। डायबिटीज (Diabetes) वाले रोगियों को भी फंगल यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। एस्ट्रोजन हर्मोंन की कमी की वजह से भी सफेद पानी आता है। 

(और पढ़े – महिलाओं में सफेद पानी आने का आयुर्वेदिक उपचार)

सफेद पानी या वाइट डिस्चार्ज का लक्षण है? – Symptoms of White Discharge in Hindi

सफेद पानी के लक्षण की बात करें तो कुछ संकेत शामिल हैं-

  • कमर में लगातार दर्द रहता है।
  • ज्यादा थकान रहना
  • यूरिनल पार्ट में खूजली रहना 
  • पेशाब के समय जलन होना
  • चिड़चिडापन रहना
  • बार बार पेशाब लगना
  • आंखों के नीचे काले घेरे रहना
  • सिरदर्द रहना
  • कब्ज की समस्या रहना

(और पढ़े – पीरियड्स से पहले लड़कियों को क्यों आता है सफेद पानी?)

सफेद पानी की समस्या का आयुर्वेिदक उपचार – Ayurvedic Treatment of White Discharge in Hindi

इलाज की बात करें तो इनफर्टिलिटी हो या लिकोरिया सभी बिमारी का उपचार आयुर्वेदिक में मौजूद है। आयुर्वेदिक औषधीयों से महिला को सफेद पानी से छुटकारा मिल जाता है। ये पूरी तरह से नेचुरल होती है और इनका कोई साइड फेक्ट भी नहीं होता है। आप भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जूझ रही हैं, तो घरेलू उपचार की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस परेशानी को श्वेत प्रदर (White Discharge) कहा जाता है। इनमें निमलिखित उपचार शामिल हैं-

  1. गुलाब के पत्तों को बनाए औषधी- Medicine made from Rose Leaves

आयुर्वेदिक में गुलाब के पत्तों से सफेद पानी का इलाज किया जा सकता है। आपको गुलाब के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बनाना है। इस पाउडर को दध में मिलाकर पीए जिससे एक हफ्तें में सफेद पानी की समस्या दूर हो जाती है। 

  1. अश्वगंधा से सफेद पानी का इलाज- White Discharge Treatment with Ashwagandha

अश्वगंधा हर तरीके की बिमारी में फायदेमंद साबित होता है। सफेद पानी की समस्या में अश्वगंधा से इलाज किया जाता है। आपको 2 ग्राम चुर्ण में मिश्री मिला ले और दूध के साथ सुबह-शाम इसका सेवन करें।

(और पढ़े – महिलाओं में क्यों होता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन)

  1. भिंडी का पानी है असरदार- Ladyfinger water is effective

सफेद पानी की समस्या में भिंडी सबसे कारगर साबित होता है। इसके लिए आपको 100 ग्राम भिंडी को लेकर आधे लीटर पानी में उबाले जबतक पानी पक्के आधा ना हो जाए। 

इसको ठंडा होने के बाद शहद मिलाकर सेवन करें। समस्या कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।  

  1. तुलसी पवित्र लाभों के लिए है पवित्र- Tulsi benefits

आयुर्वेद में सफेद पानी के इलाज (safed pani ka ilaj) में तुलसी सबसे फायदेमंद साबित होता है। तुलसी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता होती है जो डिस्चार्ज को कम करने में मदद करती है। तुलसी के पत्तों का जूस बनाकर उसे शहद 

  1. चंद्रप्रभा वटी है जादूई वटी- Chandraprabha Vati

इस औषधि का इस्‍तेमाल मूत्र असंयमिता (पेशाब न रोक पाने), सफेद पानी और मूत्र-जननांग प्रणाली से संबंधित रोगों का इलाज किया जाता है। आप चंद्रप्रभा वटी को दूध, पानी या शहद के साथ ले सकते हैं।

  1. अंजीर है रामबाण- Figs are Rambaan

सफेद पानी के कारण पोषण की कमी और थकान होने लगती है। जिससे निजात पाने के लिए अंजीर उपयोगी होता है। आपको 4 अंजीर लेकर रात में अच्छे से धोकर भिगोना है। और सुबह खाली पेट चबाकर इसका सेवन करना है। आपको एक महीने में इसका परिणाम दिखने लगेगा।  

(और पढ़े – योग से स्पर्म काउंट कैसे बढ़ाएं || What is Panchakarma Therapy Treatment?)

इस लेख की जानकारी आपको पंसद आई हो और इस विषय से जुड़ी या अन्य पीसीओएस, ट्यूब ब्लॉकेज, हाइड्रोसालपिनक्स उपचार पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं। हमारे डॉक्टर चंचल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए या हमसे +91 9811773770 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *